Allu Arjun Response To Allegations: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में मची भगदड़ ने उनकी लाइफ में बड़ा मोड़ ले लिया है। इसमें एक बच्चा घायल हो गया और एक महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उनको एक रात जेल में बितानी पड़ी थी फिर जमानत पर रिहा हो गए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और AIMIM विधायक ने इस मामले में एक्टर की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन ने अपनी सफाई देते हुए घटना को लेकर सभी आरोपों को खारिज किया है।

 3 साल की मेहनत के बाद बनी पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्होंने 21-22 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह सम्मान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि "पुष्पा 2" उनके लिए बहुत खास है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में अपनी लाइफ के तीन साल लगाए हैं।

थिएटर जाने को लेकर सफाई दी  

अल्लू अर्जुन ने अपने थिएटर जाने पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने बिना परमीशन के थिएटर जाने की खबर को गलत बताया। उन्होंने कहा कि थिएटर प्रशासन ने अनुमति ली थी, और पुलिस की मौजूदगी में वह वहां गए। अगर कोई परमिशन नहीं होती और वो मुझे वापस जाने को कहते तो मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तो मैंने इसका पालन किया होता। थिएटर के बाहर मौजूद भीड़ को लेकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि सैकड़ों लोग उन्हें देखने आए थे। इसलिए उन्होंने सिर्फ हाथ हिलाकर दूर से उनका अभिवादन किया। यह किसी रोड शो या जुलूस का हिस्सा नहीं था। यह भी पढ़ें: Sunday को परिवार के साथ देखें ये 2 नई फिल्में, बच्चे और बुजुर्ग सब होंगे खुश

महिला की मौत के बाद जेल गए थे एक्टर

अल्लू अर्जुन ने बताया कि वह घायल बच्चे की हेल्थ की लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चा धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। बता दें, थिएटर में महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसके बाद उन्हें 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेजा था। हालांकि एक रात जेल में रहने के बाद वह अगली सुबह जमानत पर रिहा हो गए।

मुख्यमंत्री और विधायकों ने दिया बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मामले में अल्लू अर्जुन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विधानसभा में सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि भगदड़ और मौत की खबर के बावजूद अल्लू अर्जुन थिएटर में बने रहे। वहीं, AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि जब अल्लू अर्जुन को भगदड़ और महिला की मौत के बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अब फिल्म हिट होगी। यह भी पढ़ें: आज किस हाल में हैं नेशनल TV पर स्वयंवर रचाने वाले ये 5 सेलेब्स? 1 ने 3 बार रचाई शादी