साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी पैन इंडिया मूवी 'पुष्पा' के बाद दुनियाभर में फेमस हो गए हैं। अल्लू अर्जुन का नाम उन स्टार्स में शुमार है, जिनके नाम से ही फैंस उनकी फिल्म देखने थियेटर चले जाते हैं। अल्लू अर्जुन ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म का ऐलान किया है,जिसके डायरेक्टर एटली कुमार हैं। एटली कुमार और अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म का पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों का माथा ठनक गया है।
ड्यून की कॉपी निकला पोस्टर
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की नई फिल्म AA22xA6 का पोस्टर आउट हो गया है, जिसका फैंस कब से इंतजार कर रहे थे। मगर अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर देखने के बाद लोग भड़क गए हैं, क्योंकि इसे कॉपी बताया जा रहा है। दरअसल, 'पुष्पा' स्टार की नई फिल्म AA22xA6 का पोस्टर देखने के बाद लोग उसे सुपरहिट ड्यून की कॉपी बता रहे हैं। पोस्टर देखते ही लोगों ने एक्टर-डायरेक्टर पर चोरी का आरोप लगाना शुरू कर दिया है और उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। पोस्टर देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा, क्योंकि दोनों ही पोस्टर का बैकग्राउंड एकदम एक जैसा ही है।
यूजर्स लगा रहे क्लास
ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। पोस्टर के आते ही लोग कमेंट कर रहे हैं और इसे ड्यून का कॉपिड बता रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए ड्यून का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,'क्या यह ड्यून पोस्टर जैसा नहीं दिखता?', दूसरे ने लिखा, 'क्या यह पोस्टर ड्यून से उठाया गया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या यह पोस्टर किसी पहले से जारी हॉलीवुड फिल्म के पोस्टर जैसा दिखता है?'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.