Alia Bhatt: दुनियाभर में इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची हुई है. इंडिया ने भी इस फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराइ है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस फेस्टिवल के पहले दिन ही अपने लुक्स से कहर ढा रही हैं. उनके ग्लैमरस अंदाज और एलिगेंट लुक्स हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी हुई. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ट्रोल किया. वहीं एक पोस्ट पर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने दिया करारा जवाब
दरअसल, एक यूजर ने आलिया भट्ट के कान्स लुक्स वाली पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि “दुख की बात है कि किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया.” इस पर आलिया ने शानदार तरीके से जवाब दिया और कहा, "दुख क्यों लव? तुमने मुझे नोटिस किया". आलिया का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलिया के बाद कई लोगों ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है. बता दें इन दिनों आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का मान बढ़ा रही हैं.
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की ट्रोलिंग
कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई को हुई थी, जहां पहले दिन ही आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर उतरकर तहलका मचा दिया. आलिया यहां एक से बढ़कर एक शानदार लुक्स में नजर आ चुकी हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने आलिया को ज्यादा अटेंशन नहीं दिया और इग्नोर कर दिया.
आलिया भट्ट के 'कान्स' लुक्स
आलिया भट्ट ने कान्स में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर वॉक किया. अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए आलिया ने डिजाइनर तमारा राल्फ का ब्लश पिंक गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने पिंक कोरल नेकलेस कैरी किया. इसके बाद दूसरे दिन भारत पवेलियन के उद्घाटन में एक्ट्रेस ने आइवरी ड्रेप्ड आउटफिट पहनकर सबका ध्यान खींचा. उनके इस लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था. आलिया का तीसरा ब्लू प्रिंसेस गाउन वाला लुक भी काफी पसंद किया गया. वहीं लोरियल के स्पेशल डिनर में उन्होंने ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल गाउन पहना, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.