Mukesh Chhabra On Dhurandhar Casting: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं. महज 7 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और लगातार इसकी कमाई बढ़ती जा रही हैं. इस फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म के किरदारों की जमकर तारीफ हो रही हैं. इसमें शामिल हर एक छोटे किरदार की चर्चा हो रही हैं. बता दें इस फिल्म की कास्टिंग इंडिया के पॉपुलर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने की है. हाल ही में उन्होंने फिल्म की कास्टिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है.
‘धुरंधर’ की कास्टिंग को लेकर मुकेश छाबड़ा का खुलासा
हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से जुड़ी एक दिलचस्प बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कई बड़े नाम शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से जुड़ने को लेकर असमंजस में थे. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स ने फिल्म में शामिल होने से पहले काफी समय लिया, जबकि आर. माधवन ही एकमात्र ऐसे एक्टर थे जिन्होंने तुरंत हां कर दी थी.

सिर्फ आर. माधवन ने हां कहा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने बताया, “शुरुआत में तो अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर आश्वस्त नहीं थे. सिर्फ आर. माधवन ने हां कहा. बाकी लोगों को समय लगा. आदित्य और मैं कई लोगों पर विचार कर रहे थे, और सच कहूं तो, हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम इतने बड़े सितारों को कास्ट करेंगे.”
स्क्रीन टाइम के बजाय परफॉरमेंस में हो दम
मुकेश ने आगे कहा, “माधवन और अर्जुन फिल्म के सेट पर सिर्फ 12 दिन ही थे. ज्यादातर अभिनेता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उन्हें कितना स्क्रीन टाइम मिलेगा. हमने कहा कि यहां असर ही मायने रखता है. अगर आप माधवन के किरदार को देखें, तो सिर्फ 12 से 14 दिनों के काम में भी उनका प्रभाव बहुत बड़ा है.” इसके साथ ही मुकेश ने साफ बताया कि फिल्म में लंबे स्क्रीन टाइम के बजाय आपकी परफॉरमेंस दमदार होनी चाहिए, जो दर्शकों के दिल पर छा जाए.