Akshay Kumar B-Grade Film: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। साल 2025 में उनकी 5 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और अब देखना है कि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं। हालांकि बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कहलाने वाले अक्षय कुमार एक टाइम पर इंडस्ट्री के हिट मशीन कहलाते थे। एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली अक्षय के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे बी ग्रेड कैटगरी का टैग मिला था।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की प्रॉपर्टी डील में 52 करोड़ मुनाफा, 31 करोड़ का अपार्टमेंट 83 में बेचा
सुपरस्टार की सबसे वाहियात फिल्म
अक्षय कुमार के 34 साल के करियर में उन्होंने वैसे तो कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन एक फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर है। इस फिल्म को देखकर लोग इस कदर हैरान थे कि वो मेकर्स को कोस रहे थे, अक्षय के हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स के बीच ये फिल्म बिल्कुल अलग थी। 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म 'मिस्टर बॉन्ड' को बी ग्रेड कैटगरी में रखा गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी।
बी ग्रेड फिल्म का टैग (Akshay Kumar B-Grade Film)
दरअसल, इस फिल्म का नाम 'मिस्टर बॉन्ड' है, जिसे हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज मिस्टर बॉन्ड की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने कॉपी करने की कोशिश की थी। ये एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें खून खराबे के अलावा जमकर बोल्ड सीन्स थे। बच्चो की मानव तस्करी को बचाने के मिशन पर निकलता है, जिसका रोल अक्षय कुमार ने निभाया था। मगर खराब कहानी और बोल्ड सीन्स की भरमार की वजह से इस फिल्म को बी ग्रेड की कैटेगरी में रखा गया था।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.