Akshay Kumar Trolled: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों से सभी का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्टर का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार इस वीडियो में अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। एक्टर के कपड़ों को लेकर अब लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार को हाल ही में एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। वैसे तो अक्षय अक्सर फॉर्मल या कैजुअल कपड़ों में नजर आते हैं, लेकिन इस बार वो कुछ ज्यादा ही कंफर्टेबल लुक में दिखे।
अक्षय कुमार के कपड़ों ने खींचा सबका ध्यान
अक्षय कुमार ने ब्लैक फुल स्लीव्स टीशर्ट के साथ पैंट या जीन्स नहीं, बल्कि प्रिंटेड प्लाजो पहना है। एक्टर को प्लाजो में देख सभी सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। अक्षय कुमार का प्रिंटेड प्लाजो लोगों को काफी फनी लग रहे हैं। उनके लुक पर ही हर कोई चर्चा करता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब अक्षय कुमार अटपटे लुक्स के लिए सुर्खियों में आए हैं। अक्सर वो एयरपोर्ट पर अतरंगी अंदाज में ही दिखाई देते हैं।
लोगों ने अक्षय के कपड़ों का बनाया मजाक
आपको बता दें, अब उनके कपड़ों का मजाक उड़ाते हुए लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है ट्विंकल खन्ना का पेटीकोट पहन रखा हो।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘जल्दी-जल्दी में वाइफ का पहनकर आ गए।’ एक शख्स बोला, ‘ये कभी नहीं सुधरने वाले एक्टर हैं।’ एक कमेंट आया, ‘छापरी 20 प्रो मैक्स।’ एक फैन ने तो ये भी कह दिया, ‘अक्षय सर आपसे ये उम्मीद नहीं की थी।’ किसी ने सवाल किया, ‘रणवीर सिंह से लिया है क्या?’
यह भी पढ़ें: नेशनल टीवी पर खुला मशहूर कपल की तंगी का राज, कंगाली की कहानी सुनाते हुए नहीं थामे आंसू
फंकी लुक बना फनी
किसी ने सलाह देते हुए लिखा, ‘दुपट्टा भी लेना चाहिए था।’ एक शख्स ने हैरान होकर लिखा, ‘लेकिन 1 मिनट, अक्षय ने घाघरा क्यों पहना है?’ अब कुछ इसी तरह से अक्षय कुमार के फंकी लुक पर लोग बातें कर रहे हैं। वो अपने कपड़ों से टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं। एक्टर का वैसे भी काफी समय से मजाक बन रहा है। उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही हैं। लम्बे समय बाद उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अच्छा परफॉर्म किया है।