अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उनके साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने अपनी नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 देखने वालों से एक जोरदार अनुरोध किया। उनके द्वारा की गई इ खास अपील के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया प वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा...
अक्षय कुमार ने फिल्म के पहले 10 मिनट देखने की गुजारिश की
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर वहां पहुंचे लोगों से बात की। गुरुवार शाम मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय ने मीडिया और फैंस से कहा कि वो इस फिल्म की शुरुआत यानी पहले 10 मिनट बिल्कुल भी न मिस करें। उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कहा, “यह मेरी सबसे अहम फिल्मों में से एक है, इसकी शुरुआत बहुत जरूरी है।”
अक्षय ने क्यों कहा शुरुआत मिस न करें?
अक्षय कुमार ने दर्शकों से खास अपील करते हुए कहा, “जो भी दर्शक यह फिल्म देखने आ रहे हैं, उनसे मेरा हाथ जोड़कर अनुरोध है कि फिल्म की शुरुआत से ही इसे देखें। पहले 10 मिनट बहुत अहम हैं, ये फिल्म की आत्मा को दर्शाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म सही समय पर रिलीज हो रही है और इसका हर सीन बेहद खास और मायने रखता है।
यह भी पढे़ं: Kesari 2 Opening Day Prediction: जानें बॉक्स आफिस पर पहले दिन कितना कमा सकती है फिल्म?
फिल्म की कहानी क्या है?
केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी लड़ाई पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक प्रसिद्ध वकील थे। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर ने किया है। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कंटेंट पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति और न्याय की भावना से जुड़ी है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है।
यह भी पढे़ं: ‘क्रिकेट में नई थी, वो अंडर-19 खिलाड़ी’, प्रीति जिंटा ने शेयर किया चहल संग 16 साल पुराना किस्सा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.