साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने अपनी मंगेतर जैनब रावजी संग शादी रचा ली है। यह शादी हैदराबाद में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ एक सेरेमनी में हुई है। जैसे ही शादी की पहली तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। अब फैंस इस नए कपल को बधाइयां बांट रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधे अखिल और जैनब
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने शुक्रवार, 6 जून 2025 को जैनब रावजी संग शादी कर ली। यह शादी हैदराबाद में एक इंटीमेट वेडिंग समारोह के तहत पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से की गई है। शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके बाद कपल के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। शादी की जो तस्वीरें इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं, उनमें अखिल और जैनब एक-दूसरे का हाथ थामे, मेहमानों के साथ हैप्पी पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में नागार्जुन भी अपने बेटे के साथ शादी की रस्मों में शामिल होते दिखे। वहीं, अखिल फोल्डेड हैंड काफी खूबसूरत और इमोशनल लग रहे हैं।
अखिल और जैनब के शादी समारोह में कई बड़े फिल्मी स्टार्स ने शिरकत की। नागा चैतन्य और उनकी पार्टनर शोभिता धुलिपाला भी शादी के फंक्शन में नजर आए। इसके अलावा चिरंजीवी, राम चरण, और प्रशांत नील जैसे दिग्गज कलाकार भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। शादी के वीडियोज में नागार्जुन और नागा चैतन्य को डांस वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.