‘हाउस अरेस्ट’ के बाद एजाज खान एक और केस में फंसे, गंभीर आरोप लगा महिला ने दर्ज कराई FIR
ajaz khan faces rape allegations
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई 30 वर्षीय महिला ने अभिनेता एजाज खान पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि एजाज ने उसे फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने कई जगहों पर उसके साथ गलत काम किया। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं पूरा मामले के बारे में...
क्या है मामला?
एक्टर एजाज खान एक बार फिर विवादों में पड़ गए हैं। इस बार उन पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। चारकोप पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
‘हाउस अरेस्ट’ शो पहले से ही विवादों में
बता दें कि एजाज खान पहले से ही उल्लू ऐप के अपने रियलिटी वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर विवादों में चल रहे हैं। शो में आपत्तिजनक टास्क और संवादों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। शो के क्लिप्स में दिखाए गए इंटीमेट सीन और कंटेंट को अश्लील, संस्कृति विरोधी और अनैतिक बताया जा रहा है।
1 मई 2025 को शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शो का एक वीडियो शेयर करते हुए आलोचना जताई थी। उन्होंने 'हाउस अरेस्ट' को अश्लीलता फैलाने वाला शो बताया और इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म्स पर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें: क्या सच में शादी करेंगे अभिजीत और तारिका? CID 2 के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे एजाज खान
शो में एजाज खान की भूमिका को लेकर दर्शकों और नेटिजन्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाली साजिश तक करार दिया है। इस विवाद के बीच अब महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों ने अभिनेता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli की एक लाइक से चमकी Avneet Kaur की किस्मत, इंस्टा पर बढ़े लाखों फॉलोअर्स
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.