Dhamaal 4 Postponed: साल 2026 में फिल्मों की रिलीज डेट का बदला लगातार देखने को मिल रहा है. बड़ी-बड़ी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदली. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का भी नाम शामिल हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो धमाल 4 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, ताकि इसका सीधा मुकाबला अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' से ना हो.

धमाल 4 की रिलीज डेट बदली

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक ये फैसला अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि दोनों स्टार्स ये नहीं चाहते थे कि दो बड़ी कॉमेडी फिल्में एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान पहुंचाएं. ऐसे में धमाल की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर अजय देवगन ने समझदारी बरती है. इससे दोनों दोनों फिल्मों को थिएटर्स में अलग-अलग स्पेस मिलेगा और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी फायदा होगा.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी 'धमाल 4'?

पहले अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाना था. लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढाकर 17 जुलाई 2026 कर दी गई है. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक ये फैसला इसलिए लिया गया ताकि फिल्म का सीधा असर 'वेलकम टू दि जंगल' की कमाई पर ना पड़े. रिपोर्ट में सामने आया है कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने आपस में बातचीत कर ये हल निकाला है. ऐसे में अजय देवगन ने अपनी फिल्म धमाल की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. दोनों सितारों का मानना है कि अगर दो बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्में एक हफ्ते के अंदर रिलीज होंगी, तो इसका असर दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर पड़ेगा. इसलिए धमाल 4 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

'वेलकम टू दि जंगल'

बाद करें अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' की तो इसका डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं. ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे शानदार स्टार्स शामिल हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

अजय देवगन की धमाल 4

अजय देवगन की धमाल 4 को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स दिखाई देंगे. इसमें संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद, उपेन्द्र लिमये और रवि किशन भी शामिल हैं. ये फिल्म अब 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---