TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सिंपल सा दिखने वाला लड़का, पिता की बंदूक चुरा ‘मैदान’ में निकला, खाई दो बार जेल की हवा

Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन को देख ऐसा लगता है कि वो कितने सीरियस रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हकीकत में एक्टर बहुत ही मजाकिया हैं, जवानी के दिनों में तो अभिनेता गुंडा हुआ करते थे।

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का आज बर्थडे है। अपनी दमदार एक्टिंग और फिटनेस से अभिनेता लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और डैशिंग पर्सनैलिटी अन्य स्टार्स से अलग है। पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में फेमस होने वाले एक्टर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। गंभीर से दिखने वाले एक्टर अपने जवानी के दिनों में कॉलेज के गुंडे हुआ करते थे। आज ऐसे ही दिग्गज अभिनेता का बर्थडे है। इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।

क्या था असली नाम

अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन (Vishal Veeru Devgn) था। एक्टर का जन्म 2 अप्रैल को मुंबई में वीरू देवगन के घर पर हुआ था। अजय ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले अपना नाम विशाल वीरु देवगन से बदलकर अजय देवगन रख लिया था। इसके पीछे की वजह एक बार एक्टर ने खुद बताई थी, वो कहते थे कि उनके दोस्त उन्हें वीडी कहकर पुकारते थे, जो उन्हें पसंद नहीं  था।

डेब्यू फिल्म हुई हिट

अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट मधु शाह थी, दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर पसंद किया गया, और फिल्म हिट हुई। इसके बाद एक्टर ने 'दिलवाले', 'दिलजले', 'जख्म', 'हम दिल दे चुके सनम', 'कंपनी', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह', 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी, 'सिंघम' और 'तान्हाजी' जैसी कई फिल्मों से ऐसा गदर मचाया कि देश ही नहीं विदेश में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई।

कॉलेज का था गुंडा पिता की चुराई बंदूक

सिंपल से दिखने वाले अजय देवगन को देखकर कोई नहीं कर सकता कि वो कभी गुंडे भी रहे होंगे। जी हां, एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अजय से जब पूछा कि आप कॉलेज के दिनों में कैसे थे? इसके जवाब में वो बोले कि वो कॉलेज का गुंडा थे। यहां तक कि दो बार तो वो जेल की भी हवा खा चुके हैं। और तो और अभिनेता ने एक बार अपने पिता की लाइसेंस वाली बंदूक भी चुरा ली थी।

मैदान में दिखाई देंगे अजय

इन दिनों अजय देवगन की शैतान बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। ये एक हॉरर मूवी है जिसमें आर माधवन ने विलेन का रोल निभाया है। अब अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान में नजर आने वाले है, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म फुटबाल कोच के ऊपर बनी हुई है, जो एक बायोपिक है। यह भी पढ़ें: पहले से अब तक कितने बदल गए Kapil Sharma

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.