कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के आगाज़ से पहले Aishwarya Rai Bachchan एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। वजह बना है बच्चन बहू को मिला एक खास सम्मान, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, ऐश्वर्या को उनके अपने Bunt समुदाय की तरफ से ‘Woman Of Substance’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें साल 2018 में पुणे में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान मिला था, लेकिन अब Cannes शुरू होने से पहले फैंस ने इन तस्वीरों को फिर से वायरल कर दिया है। वायरल तस्वीरों में ऐश्वर्या गुलाबी और मॉव कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद रॉयल नजर आ रही हैं। ओपन हेयर, सॉफ्ट मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी में बच्चन बहू का एलिगेंट अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या ने बड़ों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और अपने संस्कारों से भी लोगों का दिल जीत लिया। बताया जाता है कि Bunt समुदाय ने ऐश्वर्या को उनके टैलेंट, शालीनता और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया था। अब Cannes 2026 में भी फैंस को ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतज़ार है।