TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बॉलीवुड में फ्लॉप डेब्यू, फिर पलटी किस्मत और बन गईं सुपरस्टार; आज पति से चार गुना अमीर है ये एक्ट्रेस

Aishwarya Rai Bachchan Throwback: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से की थी। मिस वर्ल्ड का टैग मिलने के बाद भी बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाई थीं। आज पति से चार गुना ज्यादा कमाती हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Throwback: बॉलीवुड में फ्लॉप और हिट का सिलसिला तो चलता रहता है। कुछ स्टार्स हिट मूवी से डेब्यू करने के बाद भी नहीं चल पाते। वहीं कुछ फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी सुपरस्टार बन जाते हैं। बॉलीवुड में मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी अहम रोल माना जाता है। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनका बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा था। लेकिन बाद में किस्मत ऐसी पलटी कि उन्हें आज भी किसी परिचय की जरूरत नहीं पड़ती। जी हां हम बात कर रहे हैं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की।

27 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा

ऐश्वर्या राय बच्चन को हिंदी सिनेमा में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है। एक्ट्रेस 27 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। आज उनका नाम सबसे अमीर एक्ट्रेस में आता है। 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। बता दें इसके तुरंत बाद अगर वह बॉलीवुड में एंट्री करतीं तो उनकी पहली मूवी आमिर खान के साथ होती। ऐश्वर्या को राजा हिंदुस्तानी ऑफर की गई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उस समय एक्टिंग को न चुनकर मॉडलिंग पर ही फोकस करना चाहा।

साउथ और हिंदी इंडस्ट्री में साथ किया था डेब्यू

ऐश्वर्या ने एक साल ही में साउथ और हिंदी इंडस्ट्री दोनों में डेब्यू किया। तमिल में उनकी पहली मूवी मणिरत्नम की 'इरुवर' थी। इस मूवी में उन्होंने मोहनलाल, प्रकाश राज, तब्बू और रेवती के साथ काम किया था। बॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने बॉबी देओल के साथ 'और प्यार हो गया' मूवी से डेब्यू किया था। उनकी पहली ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी। यह भी पढ़ें: बच्चे पैदा करना बोझ क्यों? Asha Bhosle ने यूथ जेनरेशन में बढ़ते डायवोर्स पर उठाए सवाल

इस मूवी से बनी सुपरस्टार

एक्ट्रेस ने इसके बाद तमिल सिनेमा में ही काम किया। बॉलीवुड में उनकी मूवीज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। आखिरकार 'हम दिल दे चुके सनम' से उन्होंने बॉलीवुड में पहचान मिली। इस मूवी की सफलता ने अभिनेत्री को सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद ऐश्वर्या 'देवदास', 'धूम 2', 'गुरु' और 'रोबोट' जैसी कई हिट फिल्में दी। एक्ट्रेस को लास्ट टाइम मणिरत्नम की पीरियड फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: I' (2022) और 'पोन्नियिन सेलवन: II' (2023) में देखा गया था।

इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस

रिपोर्ट्स के अनुसार वह इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या की संपत्ति 862 करोड़ रुपये है। उनके पति अभिषेक बच्चन की बात करें तो उनकी संपत्ति 280 करोड़ रुपये है। इससे साफ है कि ऐश्वर्या की संपत्ति पति से चार गुना ज्यादा है। एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन से 2007 में शादी की थी। यह भी पढ़ें: ‘मेल एक्टर्स को न दें ज्यादा फीस…’ आखिर करण जौहर पर क्यों भड़कीं जोया अख्तर?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.