Aishwarya rai bachchan daughter aaradhya: सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की होली के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं। ऐश्वर्या के होली फोटोज में अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन ही दिख रहे हैं। अमिताभ, जया, श्वेता और नव्या में से बच्चन फैमिली का कोई भी मेंबर पार्टी में नहीं दिखा। इन फोटोज को देखने के बाद लोग एक बार फिर ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच के विवादों की चर्चा करने लगे। कहने लगे कि ऐश्वर्या की ससुराल वालों से कुछ खास नहीं बन रही। हालांकि, ऐश्वर्या के करीबी सूत्रों का दावा है कि एक्ट्रेस ने ये होली पार्टी अपनी बेटी आराध्या के लिए रखी थी।
आराध्या और उसके दोस्तों के लिए ऐश्वर्या ने रखी कूल पार्टी
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ने ये कूल पार्टी आराध्या और उनके दोस्तों के लिए रखी थी। बच्चन परिवार के बाकी सदस्य इस पार्टी में नहीं दिखे। नव्या ने भी जो तस्वीरें शेयर की उसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या में से कोई भी नहीं दिखा। हालांकि, नव्या ने जो होलिका की तस्वीरें शेयर की थी उसमें पूरा बच्चन परिवर साथ दिखा था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके बाद आराध्या लंबे समय तक फैमिली के साथ होली नहीं मना पाएंगी।
पढ़ने के लिए विदेश जा सकती हैं आराध्या
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आराध्या आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा सकती हैं। आराध्या फिलहाल 10वीं में हैं और अपनी परीक्षाओं के बाद वह विदेश जा सकती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक भी ऐसा ही चाहते हैं कि उनरी बेटी आगे की पढ़ाई विदेश में करें।
लंदन या न्यूयॉर्क शिफ्ट हो सकती है आराध्या
ऐसा दावा किया जा रहा है कि आराध्या आगे की पढ़ाई के लिए लंदन या न्यूयॉर्क शिफ्ट हो सकती हैं। वो फिलहाल ‘धीरूभाई अंबानी स्कूल’ में पढ़ रही हैं और इस बार बोर्ड एग्जाम्स देंगी।