भारत ने पाकिस्तान द्वारा कब्जा किए जाने वाले कश्मीर (POK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। इसके बाद पाकिस्तानी स्टार्स माहिरा खान और फवाद खान के भारत विरोधी बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन बयानों को लेकर अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही दोनों स्टार्स के बयानों की कड़ी निंदा की है। इस संगठन ने न सिर्फ इन स्टार्स की कड़ी निंदा की है बल्कि भारत में उनके बैन की मांग की है।

AICWA ने जताई कड़ी नाराजगी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान और माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ विवादित बयान दिए। उनके बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इन बयानों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये बयान भारत की संप्रभुता और सेना के बलिदान का अपमान हैं। एसोसिएशन ने माहिरा खान द्वारा भारतीय कार्रवाई को “कायरतापूर्ण” बताया था। वहीं फवाद खान ने भी भारत की आलोचना की। AICWA ने इसे आतंकवाद से पीड़ित निर्दोष लोगों और शहीद जवानों का अपमान बताया।  

पाकिस्तानी स्टार्स क बैन की मांग

AICWA ने साफ किया है कि भारत में अब किसी भी पाकिस्तानी कलाकार, फिल्म निर्माता या फाइनेंसर को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संगठन ने भारतीय कलाकारों से भी अपील की कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ मंच साझा न करें जो भारत का विरोध करता हो। इसके साथ ही अपने बयान में म्यूजिक कंपनियों और सिंगर्स को भी चेताया। उन्होंने कहा कि कई इंडियन म्यूजिक कंपनियां अब भी पाकिस्तानी कलाकारों को बढ़ावा देती हैं, जो राष्ट्रहित के खिलाफ है। एसोसिएशन ने सभी से ऐसे सहयोग बंद करने और देश की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को बताया शर्मनाक

AICWA ने फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' को एक शर्मनाक उदाहरण बताया। इसके साथ फिल्म की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बावजूद इस फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करना शहीदों के बलिदान का अपमान है। यह भी पढ़ें: Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: सातवें दिन ‘रेड 2’ का दबदबा कायम, ‘द भूतनी’ की चमक हुई फीकी!

फिल्म इंडस्ट्री से राष्ट्रहित में खड़े होने की अपील

AICWA ने भारतीय फिल्म उद्योग से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के "कलात्मक सहयोग" से पहले राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भारत का अपमान करते हैं, उन्हें यहां काम करने का कोई अधिकार नहीं है। संगठन ने “राष्ट्र पहले” की नीति पर मजबूती से खड़े होने की बात कही। यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेलेब्स को बॉलीवुड एक्टर ने लगाई फटकार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए थे सवाल