Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना खबर से पूरा देश इस समय सदमे में है, इस प्लेन क्रैश में कई लोगों के मारने जाने की खबर आ रही है। इस खबर पर टीवी से लेकर फिल्म स्टार्स तक अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक इवेंट अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कैंसिल कर दिया है। इस खौफनाक हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं और लोग दुख जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash को कंगना रनौत ने बताया दुखद, पोस्ट में छलका दर्द
सलमान खान का इवेंट हुआ कैंसिल
दरअसल, सलमान खान को मुंबई के एक होटल में मीडिया इवेंट में शामिल होना था। ये इवेंट सलमान खान और इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का था, जिसे इस हादसे की खबर आते ही रद्द कर दिया गया है। ये जानकारी इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के फाउंडर ईशान लोखंडे ने खुद दी है। उनका कहना है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद ये फैसला लिया गया है।
इवेंट कैंसिल की ईशान लोखंडे ने दी जानकारी
उन्होंने ये इवेंट कैंसिल होने की जानकारी देते हुए कहा, 'जैसा कि हम सभी ने आज हुई दुखद घटना के बारे में सुना है। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग और मिस्टर सलमान खान इस मुश्किल समय में नेशन यूनाइटेड के साथ खड़े हैं। हमारी सभी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।'
[video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-12-at-16.17.14.mp4"][/video]
ये जश्न मनाने का समय नहीं- ईशान
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के फाउंडर ईशान लोखंडे का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इवेंट कैंसिल होने की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'हमने मिलकर एक जिम्मेदार फैसला लिया है कि इस इवेंट को आगे के किसी तारीख के लिए री-शेड्यूल किया जाएगा। ये जश्न मनाने और खुश होने का वक्त नहीं है।'
यह भी पढे़ं: कौन थीं इंफ्लुएंसर कमल कौर भाभी? जिनकी कार में लाश मिलने से मची सनसनी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.