अहमदाबाद प्लेन क्रैश से गमगीन हुए स्टार्स, आलिया भट्ट से अर्जुन कपूर तक ने किए इमोशनल पोस्ट
विमान हादसा (Image Credit: Instagram/ x)
Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2015 की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक पैसेजर प्लेन क्रैश हो हो गया है। इस भयानक विमान दुर्घटना में 204 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। इस प्लेन में 242 लोग सवार थे और उड़ने के कुछ देर बाद ही ये प्लेन क्रैश हो गया। विमान हादसे की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमा पहुंचा है और सोशल मीडिया पर फिल्म स्टार्स ने अपना दुख जाहिर किया है। आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स ने विमान हादसे में मौजूद लोगों के परिवारवालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जश्न मनाना सही नहीं…’, Ahmedabad Plane Crash के बाद सलमान खान का इवेंट कैंसिल
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ये विनाशकारी है! मेरा दिल सभी यात्रियों और क्रू मेबर्स के लिए दुखी है..सभी यात्रियों और उनके परिवारवालों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और विचार..'
अक्षय कुमार
अहमदाबाद विमान हादसे पर एक्टर अक्षय कुमार ने पोस्ट किया है, उन्होंने कहा, 'एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं।'
वरुण धवन
सारा अली खान
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने इस दर्दनाक खबर पर दुख जताते हुए लिखा, 'आज हमने जिन लोगों को खोया है उनके लिए मेरे दिल में जगह है - यात्री, चालक दल और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोग। उनके परिवारों को इस दर्द से उबरने की शक्ति मिले।'
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विमान हादसे पर दुख जाहिर करते हुए लिखा,'जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवारों के साथ हैं। शक्ति और प्रार्थनाएं।'
मौनी रॉय
करीना कपूर खान
राजकुमार राव
राज कुमार राव ने भी इस हादसे पर भावुक पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने कहा, 'विनाशकारी समाचार। इस दुखद खबर से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।'
परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर कहा, 'आज एयर इंडिया की दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान के परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस मुश्किल वक्त में उन्हें शक्ति प्रदान करें।'
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash को कंगना रनौत ने बताया दुखद, पोस्ट में छलका दर्द
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.