Priyanka Chopra New Movie: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच एक और बड़ा प्रोजेक्ट चुना है. खबर है कि अपकमिंग फिल्म 'अमरी' में वो एक खास रोल में नजर आने वाली है. इस खबर ने प्रियंका के फैंस के बीच खलबली मचा दी है.

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने फिल्ममेकर मीरा नायर की अपकमिंग फिल्म अमरी में एक खास भूमिका निभाई है. मीरा नायर और प्रियंका चोपड़ा की ये पहली साथ में फिल्म है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. जानकारी के मुताबिक 'अमरी' में प्रियंका चोपड़ा का रोल भले छोटा हो, लेकिन कहानी में उसका खास महत्व है. मिड डे की रिपोर्ट में मुताबिक, "फिल्म पेंटर की जिंदगी को हंगरी, भारत और फ्रांस में दिखाएगी. मीरा ने इस खास हिस्से के लिए पिछले साल प्रियंका से संपर्क किया था और उन्होंने हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी की."

---विज्ञापन---

अमृतसर में पूरी की शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. इस लिस्ट में उनकी फिल्म वाराणसी भी है. ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद उन्होंने 'अमरी' के लिए समय निकाला है. 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं, फिर वहां से अमृतसर जाकर प्रियंका ने दो दिन में 'अमरी' में अपनी शूटिंग पूरी की.

फिल्म के बारे में

बता दें मीरा नायर की फिल्म ‘अमरी’ मशहूर पेंटर अमृता शेर-गिल की जिंदगी पर आधारित है. उनकी कहानी हंगरी, फ्रांस और भारत के बीच घूमती है. अमृता ने वेस्टर्न आर्ट और भारतीय विषयों को मिलाकर एक नई पहचान बनाई थी, जिसने आधुनिक भारतीय कला को नई दिशा दी. फिल्म में अमृता शेर-गिल का किरदार कौन निभाएगा इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या माणिकतला इस रोल में नजर आ सकती हैं.

---विज्ञापन---

‘अमरी’ के अलावा प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो सकती है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---