Aakhri Sawal teaser: हाल ही में संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर जारी हुआ है. डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर हनुमान जयंती के खास दिन पर रिलीज किया गया. ये फिल्म महात्मा गांधी के दौर से लेकर बाबरी मस्जिद विध्वंस तक के सवालों को दिखाती है, ऐसे सवाल जिनका जवाब देश एक सदी से ढूंढ रहा है. इसका टीजर काफी शानदार लग रहा है.
फिल्म कहानी इतिहास में छुपे रहस्यों को उजागर करने का काम करती है. इसके किरदार भी काफी दमदार और थ्रिलिंग नजर आ रहे हैं. ‘आखिरी सवाल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, ये नई पीढ़ी के लिए एक सीख भी होगी. इसका टीजर महात्मा गांधी की मौत के बाद लगाए गए बैन से लेकर बाबरी मस्जिद गिराने तक, संवेदनशील और गंभीर मुद्दों पर सीधे सवाल उठाता है. संजय दत्त की भारी आवाज हर किसी को इसमें आकर्षित कर रही है. टीजर देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि ये फिल्म कितनी बोल्ड और बेबाक होने जा रही है.
---विज्ञापन---
क्या है आखिरी सच की कहानी?
बात करें फिल्म की तो इसकी कहानी एक युवा और होनहार स्कॉलर, विक्की (नमाशी चक्रवर्ती) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काफी पढ़ा लिखा और गुस्सैल भी है. कहानी तब मोड़ लेती है जब विक्की की थीसिस रिजेक्ट हो जाती है और वह अपने मेंटर, प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी पर बायस होने का आरोप लगाता है. यही आरोप आगे चलकर एक बहुत बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बन जाता है.
---विज्ञापन---
स्टूडेंट और प्रोफेसर के बीच टकराव
ये फिल्म भारत के युवाओं की उम्मीदों, उनके शक और हिस्टॉरिकल फैक्ट्स के जरिए कई रहस्यों को उजागर करने का काम करती है. इसमें संजय दत्त और उनके स्टूडेंट के बीच एक जबरदस्त टकराव देखने को मिलती है. अब ऐसे में ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि आगे की कहानी क्या होगी. यही फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है.
स्टार कास्ट
फिल्म के टीजर में एक लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिल रही है. इसमें संजय दत्त के साथ ही अमित साध, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी दिख रही हैं. इस फिल्म को डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग डायरेक्ट कर रहे हैं. अभिजीत ने साल 2021 में आई मराठी फिल्म ‘पिकासो’ से अपना डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था. ऐसे में उनकी ये फिल्म भी कमाल कर सकती है.