Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। इस हमले में 27 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित टीआरएफ ने ली है, जिसके बाद भारतवासियों ने पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में बैन करने की मांग उठाई। वहीं अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने इस पर बड़ा बयान जारी कर पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा दिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack पर क्या बोले पाकिस्तानी एक्टर्स? इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात
FWICE का बड़ा फैसला
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस की मूवी 'अबीर गुलाल' सुर्खियों में बनी हुई है। फवाद खान इस मूवी से भारत में कमबैक करने जा रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का ट्रेंड चलने के बाद FWICE ने इस मामले का रुख किया और बड़ा फैसला लिया।
2019 के निर्देशों को दोहराया
पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए FWICE ने पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा दिया है। बयान में साल 2019 के निर्देशों को दोहराया गया है। उस दौरान निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी पाकिस्तानी एक्टर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेगा। साथ ही भारत का कोई कलाकार भी उनके साथ काम नहीं करेगा। इसमें पाकिस्तानी एक्टर, सिंगर और तकनीशियन सब शामिल थे।
अबीर गुलाल पर बैन की मांग
बता दें वाणी और फवाद की मूवी 'अबीर गुलाल' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बयान जारी कर कहा है कि 'अबीर गुलाल' को किसी भी हालत में भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। अगर रिलीज हुई तो मेकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अबीर गुलाल की डायरेक्शन की कमान आरती एस बागड़ी ने संभाली हुई है।
यह भी पढ़ें: आतंकी हमले से दो दिन पहले पहलगाम में थीं अनुराग कश्यप और इम्तियाज अली की बेटियां, बोलीं-‘यह पागलपन है
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.