Adar Jain Alekha Advani Wedding: मुंबई में हाल ही में सम्पन्न हुई शादी में आदार जैन और अलेखा आडवाणी ने अपने करीबी परिवार और दोस्तों के बीच पवित्र विवाह बंधन में बंधकर नया चैप्टर शुरू किया। इसमें सिनेमा जगत के कई सितारों ने अपनी शिरकत की। नवविवाहित जोड़े ने शादी के तुरंत बाद अपनी पहली तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। आइए जानते हैं कपल की शादी की इनसाइड स्टोरी...
पोशाक में दिखा शानदार अंदाज
शादी के पहले दिन की तस्वीरों में आदार जैन क्लासिक सफेद शेरवानी में पहनी थी। वहीं अलेखा आडवाणी ने पारंपरिक लाल लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेरी। दोनों ने वरमाला पहनकर एक दूसरे का स्वागत किया। जिससे उनके बीच के प्यार और एकता की बौछारें हुईं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान और प्यार ने सभी का दिल जीत लिया।
भव्य समारोह और मेहमानों की मौजूदगी
इस खास दिन के समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरे भी शामिल हुए। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, संजय कपूर, महीप कपूर, शाहीन भट्ट, अनिल कपूर, अनिल अंबानी, बोनी कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता सहित अन्य कई सितारे ने इस भव्य शादी में अपनी शिरकत से चार चांद लगाए। सिनेमा के सितारों ने साथ में मिलकर डांस के साथ-साथ मस्ती भरा माहौल बनाकर रखा जिसके तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आदार जैन और अलेखा आडवाणी का पहले गोवा में भी कार्यक्रम हुआ था। इसमें कपल ने सफेद रंग का जोड़ा पहनकर शादी की थी। इसके बाद पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न शादी ने आदार और अलेखा दोनों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बने हुए हैं। इस यादगार मौके ने न केवल परिवार और दोस्तों के बीच, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दिया है।
यह भी पढे़ं: Box Office Collection: मेरे हसबैंड की बीवी की ठंडी शुरुआत, जाने पहले दिन की कमाई
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.