Adar Jain Alekha Advani Wedding: मुंबई में हाल ही में सम्पन्न हुई शादी में आदार जैन और अलेखा आडवाणी ने अपने करीबी परिवार और दोस्तों के बीच पवित्र विवाह बंधन में बंधकर नया चैप्टर शुरू किया। इसमें सिनेमा जगत के कई सितारों ने अपनी शिरकत की। नवविवाहित जोड़े ने शादी के तुरंत बाद अपनी पहली तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। आइए जानते हैं कपल की शादी की इनसाइड स्टोरी...

पोशाक में दिखा शानदार अंदाज

शादी के पहले दिन की तस्वीरों में आदार जैन क्लासिक सफेद शेरवानी में पहनी थी। वहीं अलेखा आडवाणी ने पारंपरिक लाल लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेरी। दोनों ने वरमाला पहनकर एक दूसरे का स्वागत किया। जिससे उनके बीच के प्यार और एकता की बौछारें हुईं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान और प्यार ने सभी का दिल जीत लिया।

भव्य समारोह और मेहमानों की मौजूदगी

इस खास दिन के समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरे भी शामिल हुए। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, संजय कपूर, महीप कपूर, शाहीन भट्ट, अनिल कपूर, अनिल अंबानी, बोनी कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता सहित अन्य कई सितारे ने इस भव्य शादी में अपनी शिरकत से चार चांद लगाए। सिनेमा के सितारों ने साथ में मिलकर डांस के साथ-साथ मस्ती भरा माहौल बनाकर रखा जिसके तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धूम

नए जोड़े की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। फैंस ने नए-नवेले कपल को शादी की बधाईयों की बाढ़ लगा दी है। आदार जैन और अलेखा आडवाणी ने अपने पर्सनल रिश्ते को लेकर हमेशा सीक्रेट ही रखा है। लेकिन उनकी शादी के भव्य कार्यक्रम ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। यह भी पढे़ं:  Chhaava Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बढ़ा विक्की कौशल की ‘छावा’ का खौफ, जानिए आठवे दिन की कमाई

गोवा में सफेद जोड़े में की थी शादी

आदार जैन और अलेखा आडवाणी का पहले गोवा में भी कार्यक्रम हुआ था। इसमें कपल ने सफेद रंग का जोड़ा पहनकर शादी की थी। इसके बाद पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न शादी ने आदार और अलेखा दोनों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बने हुए हैं। इस यादगार मौके ने न केवल परिवार और दोस्तों के बीच, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दिया है। यह भी पढे़ं: Box Office Collection: मेरे हसबैंड की बीवी की ठंडी शुरुआत, जाने पहले दिन की कमाई