Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

11 फिल्में फ्लॉप… अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन बहू ने छोड़ा बॉलीवुड, अब करती हैं ये काम

Actress Left Bollywood After Flop Films: बॉलीवुड के एक एक्ट्रेस ने डेब्यू मूवी ही हिट दी थी। इसके बाद भी एक्ट्रेस को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा। यह एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी हैं। आइए आपको इनके जीवन से जुड़ी बातें बताते हैं।

Actress Left Bollywood After Flop Films: बॉलीवुड में काम करना इतना आसान नहीं होता। यहां अर्श से फर्श पर आने में ज्यादा टाइम नहीं लगता। आज हम उस एक्ट्रेस की बात करते हैं जिसे बी-टाउन से हमेशा के लिए विदाई लेनी पड़ गई। हिट डेब्यू मूवी और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ करने के बाद भी एक्ट्रेस को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सुमन रंगनाथन की। हालांकि ये अभिनेत्री साउथ मूवीज में काम कर रही हैं। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

इन स्टार्स के साथ किया काम

सुमन रंगनाथन ने अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई स्टार्स के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उनका करियर डगमगा गया। हिंदी सिनेमा में उनका करियर ज्यादा नहीं चल पाया। लगातार 11 फिल्में फ्लॉप होने के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड से विदाई लेनी पड़ी। हालांकि एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में सफलता हासिल की।

कन्नड़ मूवी से की एक्टिंग की शुरुआत

एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्म सीबीआई शंकर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह मूवी 1989 में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में फिल्म को सफलता मिली इसके बाद एक्ट्रेस ने बाला होम्बले, डॉक्टर कृष्णा संथा शिशुनाला शरीफा और नम्मूरा हम्मेरा जैसी कई फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में यह अभिनेत्री काफी मशहूर हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: बॉडीगार्ड को धक्का मारने पर ट्रोल हुईं काजोल, यूजर्स बोले- जया बच्चन की कॉपी…

बॉलीवुड में पहली मूवी थी हिट

सुमन ने बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमाया। एक्ट्रेस ने 1996 में फिल्म फरेब से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया। उनकी पहली मूवी हिट हो गई। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ बागवान मूवी में उनकी बहू का किरदार निभा तारीफ बटोरी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने उस दौर में कई फिल्मों में काम किया। सुमन ने करीब 12 साल बॉलीवुड में काम किया। इन 12 सालों में अभिनेत्री ने 11 फ्लॉप फिल्में दी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया।

अब काउंसलर हैं सुमन रंगनाथन

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस साउथ सिनेमा में अभी भी सक्रिय हैं। सुमन रंगनाथन करीब 16 सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। अभी वह काउंसलर के रूप में भी काम करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

यह भी पढ़ें: स्कूल फीस के लिए बेचा डिटर्जेंट, गरीबी में बीता बचपन; फिर बॉलीवुड का ‘बैडमैन’ बन गया ये एक्टर

First published on: Sep 21, 2024 01:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.