Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने हर किसी को चौंका दिया. वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस केस की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की अपील की है. AICWA अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता का ने कहा कि सच का पता लगाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक अच्छी तरह से जांच जरूरी है.

14 जून को संचिता उगले की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया. पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है. कथित तौर पर पहले सामने आया कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. संचिता के फैंस इस मामले को कई तरह से जोड़कर देख रहे हैं. संचित की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण था, ये एक बहुत बड़ा सवाल बन गया है.

---विज्ञापन---

AICWA ने की हाई-लेवल जांच की मांग

इस पूरे मामले को लेकर AICWA ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, "ऐसी जांच सच को सामने लाने, संचिता उगाले और उनके परिवार को न्याय दिलाने और जांच प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए जरूरी है."

Sanchita Ugale

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

AICWA ने इस बात पर भी जोर दिया कि मामले से जुड़ी चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए, "ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों और हर साल ऐसे सवाल न उठते रहें." एसोसिएशन ने इस मामले में सच्ची जांच की मांग की है. ये अपील 15 जून को की गई मांग के बाद आई है, जिसमें AICWA ने मुख्यमंत्री से एक्टर की मौत की हाई-लेवल जांच का आदेश देने का आग्रह किया था. तब AICWA ने इस कथित सुसाइड पर चिंता जताते हुए सभी संभावित एंगल से जांच की मांग की थी.

---विज्ञापन---

कौन थीं संचिता उगले?

बता दें टीवी एक्टर संचिता उगले का निधन 14 जून को शाम को हो गया. उनका मृत शरीर कमरे में फंदे से लटका मिला था. वहीं इससे कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक हंसते-खेलते वीडियो पोस्ट किया था. संचिता ने 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे शो में शानदार काम किया था.

---विज्ञापन---