Mahabharat: 38 साल पहले टीवी पर प्रसारित सीरियल महाभारत आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना सालों पहले किया जाता था. इस शो में शामिल हर एक किरदार खास था. रिलीज के वक्त टीवी पर इसने तहलका मचा दिया था. बी आर चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस एपिक टेलिविजन सीरीज में श्रीकृष्ण के किरदार में नीतीश भारद्वाज से लेकर मुकेश खन्ना के भीष्म पितामह के किरदार तक, सबकुछ रियल जैसा लगा था. सीरीज में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगूली ने निभाया था.

सच में रोने लगी थी एक्ट्रेस

महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण एक बहुत ही मार्मिक सीन है. इस सीन के दौरान द्रौपदी बनीं रूपा गांगूली शूटिंग शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही रोने लगी थीं. ये सीन इतना इंटेंस था कि डायलॉग बोलने शुरू करते वह रोने लगी थीं. कुछ देर बाद जब वह चुप हुई तो शूटिंग को फिर से शुरू किया गया. इसके अलावा इस सीन से जुड़ा एक खास किस्सा यह भी है कि रूपा गांगूली के इस सीन के लिए 20 मीटर की स्पेशल साड़ी ऑर्डर पर बनवाई गई थी. वहीं इस साड़ी को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए बढ़ाया गया था.

---विज्ञापन---

द्रौपदी के रोल के लिए इन एक्ट्रेसेस ने दिया ऑडिशन

पहले द्रौपदी के रोल के लिए जूही चावला (Juhi Chawla) और राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस का ऑडिशन भी लिया गया था. लेकिन ये हसीनाएं किन्हीं कारणों से ये किरदार नहीं निभा सकीं और बाद में ये किरदार रूपा गांगूली के पास चला गया. रूपा ने इस किरदार को बखूबी निभाया था.

बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत'

बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' को घर-घर पसंद किया गया था. ये शो उस जमाने में इंडिया का सबसे पॉपुलर टीवी शो के रूप में देखा जाता था. वहीं इसके किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया शो में शामिल हर एक किरदार को लोगों ने भगवान की तरह पूजा और प्यार दिया. आप इस सीरियल का हर एक एपिसोड यूट्यूब पर देख सकते हैं. ये शो 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. इसका निर्माण बी. आर. चोपड़ा ने किया था और इसका निर्देशन उनके बेटे रवि चोपड़ा ने किया था.

---विज्ञापन---

इसका संगीत राज कमल ने तैयार किया था. इसकी पटकथा पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखी थी, जो महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित महाकाव्य पर आधारित थी. इसके डायलॉग राही मासूम रजा ने लिखे थे.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---