Dhanashree and Yuzvendra Chahal Divorce:एक्ट्रेस मॉडल धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन 20 फरवरी को डिवोर्स को अंतिम रूप भी मिल चुका है। धनश्री के वकील ने भी तलाक की पुष्टि कर दी है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों का तलाक हो गया है। हालांकि कपल की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। आइए हम आपको दोनों के तलाक की इनसाइड स्टोरी बताते हैं कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए? यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: हिना खान के कैंसर को फर्जी बताने वाली पोस्ट डिलीट क्यों? रोजलिन पर उठा सवाल

आपसी सहमति से तलाक

India.com की रिपोर्ट के अनुसार युजवेंद्र और धनश्री के तलाक मामले में जज ने लगभग 45 मिनट तक पूछताछ की। वहीं जज ने कंफर्म भी किया है कि दोनों आपसी सहमति से ये तलाक ले रहे हैं। हालांकि अभी तक युजवेंद्र और धनश्री में से किसी एक ने भी तलाक ऑफिशियल नहीं किया है।

क्या है तलाक की वजह?

अब बात करते हैं कि आखिर दोनों के तलाक के पीछे वजह क्या है? रिपोर्ट्स के मुताबिक धनश्री और युजवेंद्र 18 महीनों से अलग रह रहे थे। दोनों के अलग होने की असली वजह कंपैटिबिलिटी इश्यू बताई जा रही है। वहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। बता दें दिसंबर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अब आपस में ना बनने की वजह से और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होने की वजह से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

चहल की पोस्ट वायरल

कोर्ट की कार्यवाही से पहले चहल की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसमें उन्होंने लिखा, 'भगवान ने मुझे जितनी बार बचाया है, मैं गिन भी नहीं सकता। भगवान हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।' वहीं ये भी खबरें सामने आ रहीं थी कि चहल ने धनश्री को 60 करोड़ एलिमनी दी है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए धनश्री के परिवार ने भी इस खबर को झूठा बताया है। यह भी पढ़ें: क्या Yuzvendra Chahal ने Dhanashree को दी 60 करोड़ एलिमनी? एक्स-वाइफ के परिवार ने किया रिवील