---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना को धोखा देने वाले पलाश मुच्छल के सपोर्ट में उतरी ये एक्ट्रेस, बोली- वो बहुत अच्छे इंसान हैं

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पिछले दिनों स्मृति मंदाना संग अपनी शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड की इस हसीना ने पलाश का सपोर्ट किया और कहा वो बहुत अच्छे इंसान हैं.

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल क्रिकेटर स्मृति मंधाना से टूटी अपनी शादी को लेकर काफी दिनों से विवाद में चल रहे हैं. इस बीच एक्टर डेजी शाह का उन्हें सपोर्ट मिला है. स्मृति से शादी टूटने पर भले ही पलाश को भला-बुरा कहा जा रहा, लेकीन लेकिन डेजी ने पलाश को “बहुत अच्छा” इंसान बताया है. बता दें हाल ही में खबर आई थी कि पलाश डेजी शाह और श्रेयस तलपड़े को लेकर एक नई फिल्म बनाने वाले हैं.

बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना 23 नवंबर, 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे. लेकिन इस शादी वाले दिन, स्मृति मंधाना के पिता, श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में खबर आई कि पलाश को भी कुछ दिक्कतों की वजह से हॉस्पिटल ले जाया गया था. वहीं बाद में पलाश पर आरोप लगे कि पलाश मंगेतर स्मृति के साथ धोखा कर रहे थे इसलिए शादी कैंसिल कर दी गई. बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए कन्फर्म किया कि उनकी शादी कैंसिल हो गई.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने पलाश को बताया 'बहुत अच्छे इंसान'

हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस डेजी शाह ने पलाश और उनके परिवार के बारे में कहा, “पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं. असल में मैं उनसे कुछ बार मिल चुकी हूं. पलक ने जय हो के लिए एक गाना किया था मैं उन्हें तब से जानती हूं. इसलिए मैं अक्सर पलक के घर जन्मदिन और गणपति पूजा पर पार्टियों में जाती हूं और इसी तरह मेरी मुलाकात पलाश से हुई. इसी तरह मुझे पता चला कि वह एक म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर हैं.”

---विज्ञापन---

आगे डेजी ने कहा, “मैं उनके परिवार से मिली, बहुत सुंदर परिवार, वे बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं. वे भगवान में बहुत विश्वास करते हैं और मुझे लगता है कि यही उनकी अच्छी बात है. जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं वे पॉजिटिव लोग होते हैं.” डेजी की बातें इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रही हैं.

शादी कैंसल होने पर क्या बोले स्मृति-पलाश

अपनी शादी कैंसिल होने के बाद एक इंटरव्यू में पलाश ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे परिवारों ने बहुत मुश्किल समय देखा है, और मैं बस यह दोहराना चाहूंगा कि हम इस समय में पॉजिटिविटी पर विश्वास करना चाहेंगे और जितना हो सके पॉजिटिविटी फैलाना चाहेंगे. और मजबूत बने रहेंगे…" वहीं स्मृति ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा, “मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है. मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि समझदारी से काम लें.” आखिर में स्मृति ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके इंडिया के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद. अब आगे बढ़ने का समय है.”


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---