Bipasha Basu Daughter Face Reveal: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु अक्सर सुर्खियों से दूर रहती हैं। फिलहाल वो इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर अपने बेटी देवी की परवरिश कर रही हैं। बिपाशा भी उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपनी बेबी की फोटो रिवील नहीं की है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को बेटी देवी के साथ बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी बेटी देवी का फेस कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। आइए आपको भी बताते हैं बिपाशा की लाडली अब कितनी बड़ी हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim ने वीडियो शेयर कर दिया Dipika Kakar का हेल्थ अपडेट, बोले- इलाज में लग सकते हैं दो साल
कैमरे में कैद ही फोटो
इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें बिपाश अपनी लाडली देवी को गोद में उठाकर गाड़ी में बैठ रही हैं। इस दौरान बिपाशा पैप्स को बेटी की फोटो ना लेने के लिए बोलती दिखाई दीं। हालांकि इसके बाद भी एक्ट्रेस की बेटी की फोटो रिवील हो गई है। गाड़ी में बैठते हुए देवी का फेस कैमरे में कैद हो गया।
कितनी बड़ी हो गई देवी?
अब सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके बाद अगस्त साल 2022 में कपल ने बेटी देवी का इस दुनिया में वेलकम किया। इसके मुताबिक एक्ट्रेस की बेटी आज 3 साल की हो गई हैं। साथ ही वो बेहद क्यूट भी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स देवी की रिवील हुई फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं।
बेटी के लिए छोड़ा करियर
बता दें बेटी देवी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और वो अपनी बेटी की परवरिश पर फोकस कर रही हैं। देवी का जन्म जब हुआ तब उनके दिल में दो छेद थे। इसके बाद जब वो तीन महीने की थीं तो उनकी सर्जरी भी हुई। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर एक्ट्रेस अपनी बेटी की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं लेकिन फेस को हाइड रखती हैं।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan को लेकर Amaal Mallik ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- ‘सुशांत की तरह उन्हें भी…’
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.