Actor Rajesh Sharma hospitalised: बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा की तबियत अचानक बिगड़ गई. अस्पताल में भर्ती एक्टर का तेजी से इलाज जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी बीच अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने करीबी दोस्त के लिए इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

अक्षय कुमार ने की राजेश शर्मा के जल्द ठीक होने की कामना

एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत की खबर सामने आने के बाद अक्षय कुमार ने अपने X अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और लिखा, "शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्रिय दोस्त राजेश की तबीयत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हो रही है. महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह स्वस्थ करें. जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है." बता दें राजेश शर्मा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26', 'लक्ष्मी', 'मिशन रानीगंज' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

राजेश शर्मा को क्या हुआ?

फैंस और फिल्मी दुनिया के कलाकार लगाकर लगातार राजेश शर्मा के बिल्कुल ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया. शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीर नहीं माना, लेकिन कुछ घंटों बाद उनके पैर में तेज दर्द और पूरे शरीर में भुखार होने गया. तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

फैलाई जा रहीं फर्जी खबरें

एक्टर राजेश शर्मा के असिस्टेंट और मैनेजर ने उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, "राजेश जी पहले से बेहतर हैं. उनकी तबीयत को लेकर बहुत फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं. मैं 24 घंटे उनके साथ हूं और ऐसा कुछ नहीं है. संक्रमण अभी उनके पैर में है और लगातार सुधार हो रहा है. मैंने कहीं पढ़ा कि संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच गया है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. डॉक्टरों के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में वह काफी बेहतर हो जाएंगे."

---विज्ञापन---