Abhishek Bachchan's FIRST LOOK from 'King': बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से चल रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म सेट से तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे है. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फोटोज-वीडियोज वायरल हुई थीं. दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. वहीं अब फिल्म सेट से अभिषेक बच्चन का लुक भी सामने आया है.

'किंग' से वायरल हुआ अभिषेक बच्चन का लुक

शाहरुख की फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के शूटिंग के 'बिहाइंड-द-सीन्स' के कुछ वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे. वहीं अब अभिषेक बच्चन का लुक भी 'किंग' से लीक हो गया है. अभिषेक के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. ये तस्वीरें एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन एकदम एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं. अभिषेक का ये शानदार लुक हर किसी को दीवाना बना रहा है.

---विज्ञापन---

कैसा होगा अभिषेक बच्चन का किरदार?

शाहरुख की फिल्म किंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन का किरदार फिल्म में काफी खास होने वाला है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन को विलेन के रोल में देखा जाएगा. ऐसे में फैंस अभिषेक के किरदार को लेकर काफी बेताब हैं. दीपिका पादुकोण इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर इंडिया वापस आ गई हैं.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'किंग' में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख अंडरवर्ल्ड के डॉन के रूप में दिखाई देंगे जबकि सुहाना उनकी स्टूडेंट का किरदार निभाएंगी. इसमें अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और सौरभ शुक्ला सहित बॉलीवुड के कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 रखी गई है.

---विज्ञापन---