Bold Song: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने हैं, जो सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. इनमें कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से सुर्खियों रहे. आज हम आपको 21 साल पहले आए एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके रोमांटिक सीन्स को लोग छुप छुपकर देखा करते थे. इसमें एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी.
21 साल पुराना गाना
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'आशिक बनाया आपने' (Aashiq Banaya Aapne) के टाइटल सॉन्ग आशिक बनाया आपने' की, जिसे इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता पर फिल्माया गया था. गाने में दोनों एक्टर्स ने कई हॉट सीन दिए थे और गाना बोल्डनेस से भरा हुआ था. रिलीज के वक्त लोग इस गाने को छुप-छुपकर देखा करते थे. इसमें कई तरह के बोल्ड सीन्स शामिल हैं, जिन्हें देखकर आज भी मन मचल जाता है.
हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने दी आवाज
इस गाने को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी. वहीं इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता पर इसे फिल्माया गया था. ये यह इसी टाइटल की फिल्म का है जो 2005 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी, तनुश्री दत्ता और सोनू सूद ने लीड में थे. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म की कहानी पसंद की गई थी.
क्या थी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी करण (सोनू सूद), विक्की (इमरान हाशमी) और स्नेहा (तनुश्री दत्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है. करण, स्नेहा को चाहता है लेकिन शर्म के मारे वो अपना प्यार कभी बतला नहीं पाता. वहीं एक दिन वो पार्टी में अपने दोस्त विक्की और स्नेहा दोनों को बुलाता है जहां स्नेहा, विक्की की तरफ आकर्षित होती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब स्नेहा अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए विक्की के साथ रिलेशन बना लेती है लेकिन करण को ये पसंद नहीं आता. अब इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.