Aankhon Ki Gustaakhiyan X Review: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये शनाया के करियर की डेब्यू मूवी है। वहीं फैंस को विक्रांत और शनाया की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। सोशल मीडिया पर भी इनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। लंबे समय से इंतजार करवाने के बाद अब फाइनली बड़ी स्क्रीन पर शनाया दिख चुकी हैं। वहीं रिलीज के बाद अब मूवी के रिव्यू भी सामने आ गए हैं। इसके रिव्यू मिले-जुले सामने आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर पब्लिक क्या कुछ बोल रही है? यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से पहले देखें इसी थीम वाला शो, मिलेगा भरपूर ड्रामा; कहां और कब होगा स्ट्रीम?

क्या बोल रहीं पब्लिक?

सोशल मीडिया पर मूवी देखकर ऑडियंस अपने व्यूज शेयर कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नेपो किड शनाया कपूर की फिल्म में आपका स्वागत है। ये एक बोरिंग रोमांटिक फिल्म है। मूवी को देखकर बिल्कुल भी मजा नहीं आया है। इसे आप छोड़ दें। मूवी को स्टार देने की बात कहूं तो इसे मैं 1 स्टार देता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आंखों की गुस्ताखियां एक विजुअली ब्यूटिफुल फिल्म है। जिसमें विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस दिल को छू लेती है। रोमांस और इमोशन का अच्छा बैलेंस है, लेकिन स्क्रीनप्ले थोड़ा प्रीडिक्टेबल लगता है। वहीं कुछ सीन्स को बिन फालतू में खींचा गया है। विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस की वजह से इस मूवी को आप देख सकते हैं। इसे 3.5 रेटिंग मिलते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये एक बेहतरीन फिल्म है। प्यार की एक ताजा गर्माहट है जो देखने में बेहद खूबसूरत है। वहीं सिनेमैटोग्राफी फिल्म की खासियत है। विक्रांत मैसी ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया है। शनाया कपूर की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म में अच्छा काम किया है। वो आगे भी अपनी एक्टिंग को और अच्छा कर सकेंगी। कहानी भी ठीक-ठाक है ना बुरी है और ना ही असाधारण। इस मूवी को आप जरूर देखें।

मूवी की कास्ट

शनाया कपूर की ये डेब्यू मूवी है और स्क्रीन पर देखकर फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं। वहीं विक्रांत मैसी के साथ शनाया की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है। इनकी केमिस्ट्री पर फैंस अच्छा रिएक्ट कर रहे हैं। इस मूवी को संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं शनाया और विक्रांत के साथ-साथ मूवी में जैन खान दुर्रानी भी लीड रोल में हैं। यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan की बॉक्स ऑफिस पर कैसी होगी शुरुआत? ओपनिंग पर टिकी सबकी निगाहें