Aamir Khan-Gauri Spratt: 5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्रैट हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. बीते रविवार को आमिर खान ने गौरी से शादी रचाई. दोनों की शादी आमिर खान के घर आयोजित एक इंटीमेट वेडिंग इवेंट में रजिस्टर्ड मैरिज हुई. इस दौरान परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त उपस्थित रहे. शादी के बाद पहली बार आमिर खान और गौरी को सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया है. कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

आमिर खान-गौरी स्प्रैट

हाल ही में आमिर खान और उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट शादी के बाद पहली बार साथ दिखे. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दोनों सादगी भरे अंदाज में नजर आए. गौरी ब्लैक ट्राउजर और टीशर्ट पहने बेहद सिंपल नजर आईं. वहीं, आमिर खान ब्लैक कलर के सलवानुमा ट्राउजर और ब्लू-व्हाइट प्रिंट कुर्ते में दिखे. दोनों ने साथ में पैपराजी को भी पोज दिए.

---विज्ञापन---

जश्न में शामिल हुए खास मेहमान

बता दें कल यानी 5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्रैट हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. दोनों ने घर पर ही शादी रचाई. इस खास मौके पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत से भी कुछ लोग पहुंचे थे. शादी में आमिर खान के दोस्त राज ठाकरे भी शादी में पहुंचें. इसके अलावा आमिर के दोस्त क्रिकेटर इरफान पठान पहुंचे. फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी इस शादी का हिस्सा बनें.

आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी

बात करें आमिर की पर्सनल लाइफ की तो, आमिर की ये तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी रचाई रचाई. पहली पत्नी से अलग होने के बाद आमिर खान ने दूसरी बार किरण राव से 2005 में शादी की थी. लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया.

---विज्ञापन---