Aamir Khan Producer Journey: आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से किया था और देखते ही देखते बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हो गए। आमिर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'लगान' से अपने प्रोड्यूसर बनने के सफर की शुरुआत की थी। अब आमिर ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुरू में वो कभी भी प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहते थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसकी वजह उनके पिता ताहिर हुसैन थें।
क्यों नहीं बनना चाहते थे प्रोड्यूसर?
हालही में आमिर खान कोमल नाहटा के साथ उनके 'गेम चेंजर्स' पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह कभी प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहते थे। उन्होंने अपने इस फैसले की वजह पर भी खुलकर बता की। उन्होंने कहा कि जब मैं छोटा था और मैंने अपने पिता का करियर देखा तभी मुझे समझ आ गया था कि मुझे प्रोड्यूसर कभी नहीं बनना है। आगे वो कहते कि एक प्रोड्यूसर सबसे ज्यादा मेहनत करता है, रिस्क लेता है और पैसे भी लगता है लेकिन बदले में बस गालियां सुनने को मिलती है। आमिर आगे कहते हैं कि उनके करियर के शुरुआत में भी उनसे कई इंटरव्यूज में प्रोड्यूसर बनने के बारे में पूछा जाता था तब वो साफ इंकार कर देते थे। वो कहते थे कि कुछ भी काम कर लूंगा लेकिन फिल्म प्रोड्यूस कभी भी नहीं करूंगा।
यह भी पढ़ें: Kajal Aggarwal की सड़क हादसे में मौत! अफवाहों पर हंस पड़ी ‘सिंघम’ एक्ट्रेस, कही ये बात
इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस?
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने प्रोड्यूसर बनने की शुरुआत साल 2001 में फिल्म लगान से की थी। इस फिल्म में उन्होंने भुवन का किरदार निभाया था। इसमें ग्रेसी सिंह, राहेल शेली और राजेंद्रनाथ जुत्शी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके बाद आमिर ने 2007 में तारे जमीन पर और 2008 में जाने तू… या जाने ना जैसी शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। अगर उनकी लेटेस्ट प्रोड्यूस की गई फिल्म की बात करें तो फिल्म 'सितारे जमीन पर' है, जो इसी साल 20 जून को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
यह भी पढ़ें: Mammootty की 139 मिनट की ये फिल्म देख भूल जाएंगे Tumbbad, खेल-खेल में खड़े होंगे रोंगटे