बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानि आमिर खान अब अपने बांद्रा स्थित घर को छोड़ने जा रहे हैं। यह फैसला उन्होंने मजबूरी में लिया है क्योंकि उनकी बिल्डिंग विर्गो को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रेनोवेशन का काम शुरू हो रहा है। यह रेनोवेशन एक अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे MICL ग्रुप तैयार कर रहा है। इस दौरान आमिर अपने पाली हिल वाले दूसरे घर में शिफ्ट होंगे जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
हाल ही में शाहरुख खान ने भी अपने घर को बदला है। एक्टर के 'मन्नत' में रेनोवेशन के चलते ऐसा किया है। इसके चलते उनका परिवार फिलहाल पाली हिल की 'पूजा कासा' बिल्डिंग में किराए पर रह रहा है। इस रेनोवेशन के दौरान ‘मन्नत’ में दो मंजिलें और जोड़ी जाएंगी।
आमिर के फैन्स के लिए उनका घर एक आइकॉनिक जगह रहा है, लेकिन अब कुछ महीनों के लिए वह नया ठिकाना बनाने जा रहे हैं। रेनोवेशन के बाद आमिर की बिल्डिंग में समुद्र नजारे वाले लग्जरी फ्लैट होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मैं अपनी मर्यादा भूल गया था…’ अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों से माफी मांगी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.