आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर बड़ा विवाद चल रहा है। रिलीज के शेष दिन बचे हैं फिर भी इसे अभी तक सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है। अब इसके रिलीज पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि CBFC ने फिल्म से कुछ सीन्स हटाने की मांग की है। लेकिन फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान फिल्म में बदलाव या किसी भी सीन को कट करने के पक्ष में नहीं हैं। अब यह मामला आमिर खान सेंसर बोर्ड के बीच चल रहा है। इस विवाद की असली वजह क्या है और इससे फिल्म में क्या असर पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं...
रिलीज से पहले आमिर की फिल्म विवादों में
आमिर खान अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट 20 जून 2025 को तय हो गई थी। इसी दिन दुनियाभरों के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होने को तैयार थी। लेकिन सेंसर बोर्ड की ओर से अभी तक सर्टिफिकेट न देने की वजह से अब इसके रिलीज पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, CBFC ने फिल्म के दो सीन्स पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने को कहा है। लेकिन फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान इसके लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हो रहे हैं। उनका मानना है कि जिन सीन्स को हटाने का सुझाव दिया गया है वह फिल्म की कहानी समझने के लिए जरूरी हैं उनसे ही दर्शकों तक मैसेज पहुंचेगा।
रिलीज के साथ रुकी एडवांस बुकिंग
सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट ने मिलने की वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू नहीं हो पाई है। इसके साथ ही 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में भी ग्रोथ नहीं देखने को मिल रही है। अब रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान 16 जून को सेंसर बोर्ड की कमेटी से मिलने वाले हैं। इस बैठक में अगर सब कुछ सही रहा तो उसी दिन फिल्म को सर्टिफिकेट मिल सकता है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'सितारे जमीन पर' की कहानी की बात करें तो ये एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो दिव्यांग बच्चों की लाइफ पर बेस्ड है। इसमें आमिर बास्केटबॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं। वह बच्चों की टीम को पैरालिंपिक्स के लिए तैयार करते हैं। बता दें कि यह फिल्म उनकी 2007 की हिट 'तारे जमीन पर' का फिल्म सीक्वल है। मजेदार बात ये है क ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट और चेंज के ही इस फिल्म को 12A रेटिंग दे दी है। लेकिन इंडिया के सेंसर बोर्ड ने ही अभी रोक लगा रखी है।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: ‘हादसे की खबर सबसे पहले मुझे…’, Reem Shaikh ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चा
'सितारे जमीन पर' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि यह फिल्म 'चैंपियंस' की कॉपी बताई जा रही है। वहीं आमिर खान के पुराने बयानों और तुर्की के दौरे को लेकर भी कुछ यूजर्स ने फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। अब सेंसर द्वारा मंजूरी न देने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर 16 जून को होने वाली आमिर और CBFC की मीटिंग पर है। अगर वहां समाधान निकलता है, तो फिल्म तय समय पर रिलीज हो सकती है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भी आमिर की बाकी फिल्मों की तरह एक मजबूत संदेश के साथ दिल छूने वाली कहानी पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ने मारी बाजी, कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की कमाई धीमी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.