---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर आया सामने, रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख यूजर्स में मची खलबली

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

dHURANDHAR 2 NEW POSTER

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार हर कोई कर रहा है. इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इस बेसब्री को दोगुना कर दिया है. पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया है. इस पोस्टर में रणवीर भयानक एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. फैंस कह रहे हैं कि रणवीर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि रणवीर सिंह को भी बड़ा फायदा हुआ है. ये फिल्म रणवीर के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है. फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म से नया पोस्टर शेयर कर दिया है.इस पोस्टर पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह ने शेयर किया ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर 2 का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में रणवीर सिंह का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘भगवान का प्रकोप आ रहा है. #धुरंधरदरिवेंज 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. नया पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. रणवीर का ये लुक तेजी से वायरल हो गया.

नए पोस्टर को जमकर मिल रहा प्यार

फिल्म के नए पोस्टर में रणवीर दो किरदारों जस्किरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी तेज नजर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दिल खोलकर कमेंट करने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये ये फिल्म ऑस्कर विनर साबित होने वाली है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि रणवीर आप अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं. फिल्म का ये नया पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

बता दें कि धुरंधर 2 इसी 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. ये साल 2025 के अंत में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. इसे ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ नाम दिया गया है. फिल्म को लेकर पूरे देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

First published on: Mar 09, 2026 09:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.