Disco Shanti Health Update: साउथ सिनेमा की दिग्गज अदाकारा डिस्को शांति इन दिनों अपने स्वास्थ को लेकर सुर्खियों में हैं. तबियत बिगड़ने पर एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
डिस्को शांति की बिगड़ी थी तबीयत
80 और 90 के दशक में साउथ सिनेमा में डिस्को शांति ने खूब नाम कमाया.फिल्मों में करीब तीन दशक दूर रहने के बाद उनकी वापसी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. तस्वीर में डिस्को शांति की नाक में एक मेडिकल ट्यूब लगी दिखाई दे रही है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अस्पताल जाने की वजह या अपनी बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है. ऐसे में उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस को उनकी चिंता हो गई.
घर लौट आई हैं एक्ट्रेस
तस्वीर में एक्ट्रेस डिस्को शांति किसी अस्पताल में नजर आ रही हैं. उनकी नाक के जरिए एक ट्यूब लगी हुई है. सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने छोटा सा अपडेट देते हुए बताया कि वो अब घर लौट आई हैं. हालांकि उनकी पोस्ट देखकर फैंस चिंतित हो उठे हैं.
डिस्को शांति का करियर
डिस्को शांति का जन्म 1965 में तमिल अभिनेता सीएल आनंदन के घर हुआ था. उनका नाम तब संथा कुमारी रखा गया. 80-90 के दशक में एक्ट्रेस को इंडस्ट्री खूब पॉपुलैरिटी मिली. साल 1983 की तमिल फिल्म वसंतमे वरुगा से अपनी शुरुआत के बाद उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और उड़िया फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने तेलुगु अभिनेता श्रीहरि से शादी की थी. उनके दो बेटे हैं. साल 2013 में हार्ट अटैक के बाद उनके पति श्रीहरि का निधन हो गया था. इसके बाद डिस्को शांति ने फिल्म इंडस्ट्री से काफी हद तक दूरी बना ली.