बिग बॉस 19 इस बार अपने नए-नए बदलावों के साथ लौट रहा है। मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में कई बड़े बदलाव किए हैं जो अब तक किसी भी सीजन में नहीं देखने को मिले हैं। शो को फिर से क्लासिक बिग बॉस बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें ड्रामा, सेलेब्रिटी चार्म और रियल कंटेंट का तड़का एक साथ मिलेगा। सलमान खान की वापसी, लंबे सीजन और यूट्यूबर्स के बैन जैसे फैसलों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट पहले से ही बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इस बार क्या-क्या होने वाला है अलग।
1. सबसे लंबा सीजन
बिग बॉस 19 क यह सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार का बिग बॉस 30 जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक चलने वाला है। इसका मतलब आने वाला सीजन पूरे के पूरे 5.5 महीने तक स्ट्रीम होने वाला है। इस फैसले के पीछे कोई मकसद नहीं बल्कि त्योहारों और न्यू ईयर जैसे अहम मौकों पर दर्शकों को शो से जोड़े रखना है। खास बात ये भी है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 4 नहीं आएगा। अब मेकर्स सिर्फ टीवी वर्जन पर ह अपना पूरा फोकस कर रहे हैं।
2. यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की एंट्री बैन
इस बार शो में ना तो यूट्यूब स्टार्स होंगे और ना ही कोई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने फैसला किया है कि सिर्फ टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्स को ही शो का हिस्सा बनाया जाएगा। इस बदलाव का मकसद पुराने बिग बॉस के फॉर्मेट को दोबारा से अलाइव करने का है, जिसमें सिर्फ बड़े सेलेब्स का ड्रामा और कंटेंट हुआ करता था।
3. सलमान खान 16वीं बार फिर बनेंगे होस्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। यह उनका लगातार बिग बॉस का 16वां सीजन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून के आखिर में मुंबई के फिल्मसिटी में एक्टर शो का पहला प्रोमो शूट करेंगे और फिर एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि सलमान की मौजूदगी शो की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। इनके द्वारा होस्ट किए गए शो से इसके टीआपपी पर भी फर्क देखने को मिलता है।
4. फॉर्मेट में बड़ा बदलाव
शो के पुराने फॉर्मेट को लेकर दर्शकों की शिकायतें लगातार बढ़ते हुए देखी गई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स अब शो का पूरा फॉर्मेट बदलने जा रहे हैं। नए टास्क, मिड-सीजन ट्विस्ट और वाइल्ड कार्ड एंट्री जैसे एलिमेंट्स के जरिए शो को ज्यादा रोमांचक और अनप्रेडिक्टेबल बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies के OTT रिलीज के 14 महीने बाद आमिर खान ने जताई नाराजगी, जानें क्या बोले एक्टर?
5. क्लासिक बिग बॉस फीलिंग की वापसी
इस बार मेकर्स की सिर्फ यही कोशिश है कि बिग बॉस के पुराने सीजन्स की तरह शो में इमोशन, ड्रामा और पर्सनलिटी क्लैशेज को बैलेंस करके दिखाया जाए। इसके लिए नई थीम, हाउस डिजाइन और स्ट्रिक्ट कंटेस्टेंट सेलेक्शन का फॉर्मूला अपनाया जा रहा है ताकि शो को उसकी क्लासिक अपील वापस मिल सके।
यह भी पढ़ें: The Traitors में 20 सेलेब्रिटी शामिल, जानें सबसे ज्यादा सैलरी वाला स्टार कौन?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.