Zombie Reddy 2: साउथ स्टार तेजा सज्जा ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास खुशखबरी दी है. दरअसल उनकी पॉपुलर फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है. मेकर्स ने खास तौर पर एक्टर के जन्मदिन पर इस जानकारी को शेयर किया है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में इस बार तेजा के साथ बॉलीबुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी नजर आएंगी.
‘जॉम्बी रेड्डी' के सीक्वल में शनाया कपूर की एंट्री
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज खासतौर पर मेकर्स ने तेजा सज्जा के 31वें बर्थडे पर इसकी जानकारी दी है. फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ में तेजा सज्जा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी. वहीं फिल्म में एक्टर उपेंद्र भी लीड रोल में हैं नजर आएंगे. ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, नेपाली और जापानी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बात करें फिल्म की तो इसे फिल्ममेकर सुपर्ण एस. वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. जिन्होंने 'द फैमिली मैन 2', 'राणा नायडू' और 'हक' जैसे बेहतरीन फिल्मों-सीरीज के लिए जाने जाते हैं. इसकी कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है. वहीं इसका म्यूजिक गौरा हरि ने तैयार किया है, जिन्होंने 'हनु-मैन' और 'मिराई' जैसी शानदार फिल्मों में रिकॉर्ड-तोड़ म्यूजिक दिया है.
फिल्म को लेकर बोले तेजा सज्जा?
अपनी फिल्म को लेकर सुपरस्टार तेजा सज्जा ने कहा, “मेरे लिए, इस सफर का सबसे अच्छा हिस्सा रहा है रिस्क लेने की आज़ादी और दर्शकों पर भरोसा कि वे साथ देंगे. 'जॉम्बी रेड्डी' ऐसा ही एक बड़ा कदम था, और जिस तरह लोगों ने उस दुनिया और मेरे किरदार को अपनाया, उससे हमें और भी बड़े सपने देखने का हौसला मिला. 'जॉम्बी रेड्डी Nxt Lvl' उसी सपने को और आगे ले जाने की कोशिश है. इस बार हमने जो स्केल, एक्शन और दुनिया बनाई है, वह कहीं ज्यादा बड़ी और शानदार है, और मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. अपने एक और जन्मदिन पर, मुझे उस फ्रैंचाइजी में वापसी से बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है. हमने उम्मीदें और स्तर दोनों बढ़ाए हैं, एक शानदार टीम को साथ लिया है और कुछ वाकई मजेदार बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है. मैं जॉम्बी-वर्स में वापस लौटने और इस अगले चैप्टर को एक यादगार अनुभव बनाने के लिए उत्सुक हूं,”