Yolanda Hadid Engaged: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है, जहां दुनिया की मशहूर मॉडल जीजी हदीद और बेला हदीद की मां ने 62 की उम्र में तीसरी सगाई कर ली है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस की एक्साइटमेंट जहां हाई है, वहीं लोग उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं, ऐसे में लोग ये भी जानना चाहते हैं, कि आखिर वो शख्स कौन है, और क्या करता है?

कौन है वो शख्स?

हॉलीवुड की मशहूर सुपरमॉडल और टीवी पर्सनैलिटी योलान्डा हदीद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 62 साल की उम्र में योलान्डा ने रियल एस्टेट कारोबारी रैंडी केंड्रिक से सगाई कर ली है. इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि अब तक दोनों के रिश्ते की कोई खास चर्चा सामने नहीं आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैंडी केंड्रिक ने इसी सप्ताह की शुरुआत में योलान्डा को प्रपोज किया और उन्होंने खुशी-खुशी यह प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया.

---विज्ञापन---

सुपर मॉडल की मां हैं योलान्डा हदीद

खास बात यह है कि दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रखा. यही वजह है कि उनकी सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. योलान्डा हदीद दुनिया भर में सुपरमॉडल जीजी हदीद और बेला हदीद की मां के रूप में जानी जाती हैं. हालांकि, मॉडलिंग की दुनिया में उनका अपना भी बड़ा नाम रहा है. उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में लंबा और सफल करियर बनाया है और कई पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

कौन हैं उनके मंगेतर?

अब बात करें उनके मंगेतर रैंडी केंड्रिक की, तो वह रियल एस्टेट सेक्टर के जाने-माने बिजनेसमैन हैं. बताया जाता है कि वह कई कंपनियों के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं. योलान्डा और रैंडी को कुछ मौकों पर साथ देखा जरूर गया था, लेकिन उनके रिलेशनशिप को लेकर कभी ज्यादा अटकलें नहीं लगीं. ऐसे में सगाई की खबर सभी के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही.

---विज्ञापन---

चर्चा में रही योलान्डा की लव लाइफ

योलान्डा की लव लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है. उनकी पहली शादी बिजनेसमैन मोहम्मद हदीद से हुई थी. दोनों ने 1994 में शादी की थी, लेकिन साल 2000 में उनका तलाक हो गया. इस रिश्ते से उनके तीन बच्चे हैं. जीजी हदीद, बेला हदीद और अनवर हदीद.

---विज्ञापन---

दो बार टूट चुका है योलान्डा का रिश्ता

इसके बाद योलान्डा ने 2011 में मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर डेविड फोस्टर से शादी की थी. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और 2017 में दोनों अलग हो गए. बाद में उनकी बिजनेसमैन जोसेफ जिंगोली से सगाई हुई, लेकिन वह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच पाया.

---विज्ञापन---

फैंस दे रहे गुड विशेज

अब रैंडी केंड्रिक के साथ योलान्डा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. फैंस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें प्यार और खुशियों से भरा नया अध्याय मिलेगा.

---विज्ञापन---