Yami Gautam visits Ayodhya: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli) को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. इससे पहले यामी अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं और रामलला के दर्शन किए.

'रामलला' के दर्शन को पहुंचीं यामी गौतम

हाल ही में यामी गौतम अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें जमकर वायरल हुई हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस राम मंदिर परिसर में मौजूद हैं और रामलला का आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं. अपनी फिल्म नई नवेली की ग्रैंड रिलीज से पहले एक्ट्रेस यामी गौतम ने अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी का दौरा कर आशीर्वाद लिया. अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर परिसर से तस्वीरें शेयर करते हुए यामी ने लिखा, 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में दिव्य दर्शन पाकर धन्य महसूस कर रही हूं. उस अद्भुत और भावुक अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. जय श्री राम जय हनुमान.

'नई नवेली' से पहले अयोध्या पहुंचीं एक्ट्रेस

इस दौरान यामी पीली कलर की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर आईं. तस्वीरों में यामी चमकता चेहरे ये बयां कर रहा है कि अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्ट्रेस कितनी कॉन्फिडेंट हैं. आने वाली फिल्म 'नई नवेली' में यामी का किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शाकों ने खूब पसंद किया है. ये एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें ह्यूमर और एक्शन के साथ ही जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

फिल्म के बारे में

यामी गौतम स्टारर फिल्म 'नई नवेली' को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में यामी के अलावा अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.