Ranabaali Teaser: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में विजय देवरकोंडा 'रणबाली' का लीड रोल निभा रहे हैं. टीजर में विजय का लुक देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं. जारी छोटे में टीजर वीडियो में रश्मिका मंदाना की भी झलक देखने को मिली, जो फिल्म में रणबाली की पत्नी 'जयम्मा' के किरदार में हैं.

ट्रेलर में क्या कुछ है खास?

फिल्म 'रणबाली' के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर किस तरह का अत्याचार होता है. उसी दौर में एक ऐसा योद्धा सामने आता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार को खत्म करने की प्रतिज्ञा करता है और इसके लिए हथियार उठा लेता है. 'रणबाली' के किरदार में विजय देवरकोंडा बहुत ही शानदार नजर आ रहे हैं. टीजर में विजय देवरकोंडा बहुत ही खतरनाक रोल में दिखे हैं. उनका धांसू एक्शन मोड देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वो कभी खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते हैं. टीजर में रश्मिका मंदाना की एक छोटी सी झलक दिखी है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ दिखाई देंगे. ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ‘रणबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---