Filmmaker Raja Sen dies at 71: मशहूर बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन अब इस दुनिया में नहीं रहे. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, मुताबिक मशहूर बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन का रविवार को एक सरकारी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. 71 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.
मशहूर फिल्ममेकर का निधन
राजा सेन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे. उन्होंने फिल्म 'दामु' (Damu) से डेब्यू किया था, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी. अपने करियर में राजा सेन ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे. लंबे समय से वो उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे. कोलकाता के SSKM अस्पताल में राजा सेन का इलाज चल रहा था. वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
कई तरह की बिमारियों से थे परेशान
रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में फेफड़ों, दिल और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने के कारण राजा सेन की हालत काफी बिगड़ गई थी. डॉक्टरों ने कहा, 'उन्हें कई तरह की जटिलताएं थीं और इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.' राजा सेन को बाद में उन्हें फेफड़ों और दिल से जुड़ी दिक्कतें भी हो गई थीं.
राजा सेन की फिल्में
दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन के निधन से बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. राजा सेन ने 1996 में 'दामु' फिल्म से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था. अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान राजा सेन ने कई फिल्मों, टेलीविजन शो और डॉक्यूमेंट्रीज का निर्देशन किया. साल 2002 में आई उनकी फिल्म 'देश' में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन थे. राजा सेन ने 'आत्मीयो स्वजन', 'देश', 'देबीपक्ष', 'कृष्णकांत एर विल', 'लैबोरेटरी' और 'माया मृदंगा' जैसी शानदार फिल्में बनाईं. बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.