मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दुनिया भर में मशहूर कई वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है. जहां इस अभिनेता के चले जाने से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे. फैंस के लिए उनके किरदार अमर हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
80 की उम्र में निधन
मशहूर ब्रिटिश एक्टर टॉम चैडबोन (Tom Chadbon) का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके साथ काम करने वाली कंपनी 'फैंटम इवेंट्स' ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. जैसे ही उनके फैंस को इस दुखद सूचना के बारे में पता चला तो वो काफी मायूस और निराश हो गए.
'जेम्स बॉन्ड' फिल्म में काम
टॉम चैडबोन ने साल 2006 में आई मशहूर जेम्स बॉन्ड (James Bond) फिल्म 'कैसिनो रोयाले' में काम किया था. डैनियल क्रेग की इस सुपरहिट फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उनकी एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं.
'डॉक्टर हू' से मिली पहचान
उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मशहूर टीवी शो 'डॉक्टर हू' (Doctor Who) से मिली थी. साल 1979 में उन्होंने पहली बार इसमें एक प्राइवेट जासूस का किरदार निभाया था और बाद में 1986 में फिर से इस शो का हिस्सा बने थे.
'गेम ऑफ थ्रोन्स' का हिस्सा
दुनिया भर में लोकप्रिय वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game Of Thrones) के साल 2017 के सीजन में वे 'हाई सेप्टॉन मेयनार्ड' के अहम किरदार में नजर आए थे. यह उनके करियर के सबसे यादगार रोल्स में से एक था.
थिएटर से शुरू किया सफर
लंदन में जन्मे टॉम चैडबोन ने साल 1967 में थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. अपने लंबे और शानदार करियर में उन्होंने दर्जनों फिल्मों, नाटकों और टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाई.