Spider Man Brand New Day Trailer Out: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसको लेकर अब मेकर्स भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, ट्रेलर को देखकर फैंस का उत्साह भी काफी बढ़ गया है.

फैंस का इंतजार खत्म

मार्वल फैंस का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, करीब 2 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में पीटर पार्कर एक ऐसे रहस्यमयी बदलाव से जूझते नजर आ रहे हैं, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. वहीं, सबसे बड़ा सरप्राइज है ब्रूस बैनर उर्फ हल्क की धमाकेदार वापसी.

---विज्ञापन---

ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत पीटर पार्कर की बेचैनी से होती है. वह खुद से सवाल करते दिखाई देते हैं कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है. पीटर कहते हैं कि वह अपना नियंत्रण खोते जा रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द इस समस्या का हल ढूंढ़ना होगा. यही संघर्ष फिल्म की कहानी का मुख्य आधार बनता दिख रहा है.

कहानी की खासियत

अपनी इस अजीब स्थिति का जवाब तलाशने के लिए पीटर, ब्रूस बैनर के पास पहुंचते हैं. ट्रेलर में बैनर बताते हैं कि उन्होंने बदलते डीएनए को नियंत्रित करने का एक तरीका खोज लिया है. वह पीटर को एक खास डिवाइस भी दिखाते हैं, जो उनकी हालत को संभालने में मदद कर सकता है. हालांकि, बैनर अपने अंदाज में मजाकिया चेतावनी भी देते हैं कि अगर कभी वह उन्हें इस डिवाइस के बिना देखें, तो वहां से तुरंत भाग जाना बेहतर होगा.

---विज्ञापन---

ट्रेलर का सबसे रोमांचक पल

ट्रेलर का सबसे रोमांचक पल तब आता है, जब ब्रूस बैनर अचानक हल्क में बदलते नजर आते हैं. यह दृश्य फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. खास बात यह है कि टॉम हॉलैंड के स्पाइडर मैन के साथ मार्क रफालो की यह पहली बड़ी ऑन स्क्रीन साझेदारी होगी, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

---विज्ञापन---

पीटर पार्कर के किरदार में लौटे टॉम हॉलैंड

फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में लौट रहे हैं, जबकि जेंडया एमजे की भूमिका निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और लिजा कोलोन जायस भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

एक्शन, इमोशन और रहस्य से भरी है फिल्म

एक्शन, इमोशन और रहस्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक नया मार्वल अनुभव देने का वादा करती है. डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---