Spider-Man Brand New Day OTT Release: दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त कमाई से रिकॉर्ड कायम करने वाली फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे अब आप कभी भी कहीं भी आराम से देख सकते हैं. दरअसल मार्वल स्टूडियोज की इस साल की ब्लॉकबस्टर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे अब ओटीटी पर आ गई है. हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर इस सुपरहीरो मूवी को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया था. आइए जानते हैं आप इसे कहां स्ट्रीम कर सकते हैं.
ओटीटी पर आई 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. इसे पांच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. मेकर्स ने 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' मूवी को मंगलवार 6 अक्टूबर, 2026 को डिजिटल वीडियो-ऑन-डिमांड (VOD) के तौर पर ओटीटी पर रिलीज किया गया है यानी अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं और आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो भी आप इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे. इसके लिए आपको अलग से पैसे चुकाने पड़ेंगे.
कहां देखें?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' को आप अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, फनडांगो, सोनी पिकचर्स, जी5, बुक माय शो स्ट्रीम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है. अगर आप इस फिल्म को फ्री में देखना चाहते हैं तो कुछ दिन आपको इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि कुछ समय बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है, तब आप अपने रेगुलर सब्सक्रिप्शन के साथ इस फिल्म को देख सकते हैं.
फिल्म की कमाई
बात करें फिल्म की तो, टॉम हॉलैंड ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर वापसी की. दुनियाभर में इस फिल्म को बेहद प्यार मिला. भारत में भी इस फिल्म ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने 582 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. वहीं दुनियाभर में इसने 21 हजार करोड़ से ज्यादा की कलेक्शन किया थी.