Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: देशभर में इन दिनों गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड में इस त्योहार को लेकर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक कई सितारे गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखते हैं. सोमवार को गणेश चतुर्थी के दिन अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों शामिल हुए. इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का भी वीडियो सामने आया है. सोनाक्षी ने अपने पति संग गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया है.

गणेशोत्सव में पहुंचे सोनाक्षी-जहीर

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों अपने शानदार ट्रेडिशनल लुक से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

पति संग सोनाक्षी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

वीडियो में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. सोनाक्षी ने जहां खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना था, वहीं जहीर भी पारंपरिक कपड़ों में दिखे. पति-पत्नी ने यहां कैमरे के सामने पोज भी दिए. हालांकि, इस दौरान जहीर इकबाल के पैर में चोट ने लोगों का ध्यान खींचा. जहीर इकबाल को पैर में चोट लगी है, जिससे उन्हें चलने में परेशानी हो रही है और वो सहारे की मदद से आगे बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल की ये वीडियो तेजी से वायरल हुई है.

कब हुई थी सोनाक्षी की शादी?

बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल से शादी रचाई थी. दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी. सोशल मीडिया पर सोनाक्षी अक्सर अपने पति जहीर संग फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

---विज्ञापन---