बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लंबे समय से पोर्नोग्राफी मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस मामले में आज भी उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. राज कुंद्रा इस केस में जेल भी जा चुके हैं.

सुनवाई में देरी को लेकर छलका राज कुंद्रा का दर्द

हाल ही में इस मामले को लेकर राज कुंद्रा ने न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर अपनी बात रखी. अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए राज कुंद्रा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'पांच साल गुजर गए हैं और अब भी मुझे न्याय का इंतजार है. जब मेरे मामला पर अंतिम सुनवाई या सुरक्षित आदेश की स्थिति आती है, तब-तब न्यायाधीश का तबादला या प्रमोशन हो जाता है और पूरा मामला नए न्यायाधीश के सामने फिर से शुरू करना पड़ता है. प्रक्रिया रीसेट हो जाती है, खर्च बढ़ता जाता है और समय लगातार निकलता जा रहा है.

---विज्ञापन---

आगे राज कुंद्रा ने लिखा, 'अगर ये सब मेरे लिए इतना थकाने वाला है, तो सोचिए उन अनगिनत आम लोगों पर क्या बीतती होगी, जिनके पास लगातार लड़ते रहने के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं. न्याय में देरी केवल कानूनी समस्या नहीं रह जाती, बल्कि यह एक मानवीय समस्या बन जाती है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें साल 2021 में राज कुंद्रा पर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के वितरण का आरोप लगाया गया था. इस पूरे मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी और उन्हें 63 दिनों तक आर्थर रोड जेल में रखा गया था. हालांकि, बाद में राज ने दावा किया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और गलत हैं. ये पूरा मामला अभी भी कोर्ट में है और इसपर अंतिम निर्णय आना बाकी है.

---विज्ञापन---