Shefali Shah: 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime) फेम बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) ने अपनी नई किताब 'द ऑडैसिटी ऑफ बीइंग' (The Audacity of Being) में अपनी पर्सनल लाइफ और पहली शादी के टूटने के दर्द पर खुलकर बात की है. एक्टर हर्ष छाया (Harsh Chhaya) संग अपने तलाक और नाकाम शादी के पीछे की असली वजह शेयर करते हुए शेफाली ने बिना किसी फिल्टर के अपनी मैरिड लाइफ का कड़वा सच बयां किया है. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्हें वह शादी तोड़कर अकेले रहने का बड़ा रिस्क लेना पड़ा…
शादी का कड़वा सच और तलाक
अपनी किताब में पहली शादी के दिनों को याद करते हुए शेफाली शाह ने कहा कि लाइफ में कोई भी तलाक जैसी स्थिति के लिए पहले से तैयार नहीं होता. उन्होंने इंटरव्यू में साफ किया कि हर शादी वैसी नहीं चलती जैसी सोची जाती है, और फिर इंसान के पास उस हकीकत से निपटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता.
क्यों लिया पहली शादी तोड़ने का फैसला?
शेफाली ने बताया कि पहली शादी टूटने के बाद उनके एक दोस्त ने उनसे पूछा था, "अगर तुम्हें दोबारा कभी प्यार न मिला तो क्या तुम यह रिस्क लोगी?" इस पर शेफाली ने बेबाक जवाब दिया कि वे अकेलापन चुन लेंगी लेकिन ऐसी शादी में नहीं रहेंगी जहां उन्हें खुशी, आत्मविश्वास और अहमियत न मिले. इसी सोच के साथ उन्होंने पहली बार अकेले रहने का बोल्ड फैसला लिया.
'मैं पिज्जा नहीं जो सबको खुश करूं'
उम्र बढ़ने के साथ आए बदलावों पर बात करते हुए शेफाली शाह ने एक बेहद मजेदार और लॉजिकल बात कही. उन्होंने कहा, "हर किसी को खुश करने की कोशिश में इंसान थक जाता है. मुझे समझ आया कि मैं कोई पिज्जा नहीं हूं, जो हर किसी को खुश रख सकूं!"
किताब में छुपे पर्सनल लाइफ के राज
अपनी पहली शादी और तलाक के अलावा, शेफाली की इस किताब में कई और पर्सनल टॉपिक्स शामिल हैं. इसमें प्यार का दर्द, दोबारा शादी, दोस्ती, ढलती उम्र के साथ बॉलीवुड में काम, बॉडी इमेज और बच्चों की परवरिश जैसे मुद्दों पर भी बिना किसी हिचकिचाहट के बात की गई है.
हर्ष छाया से विपुल शाह तक का सफर
बता दें कि शेफाली शाह की पहली शादी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी. इसके बाद साल 2000 में उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) से शादी रचाई. आज इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम आर्यमन और मौर्य है.